हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना ऑनलाइन आवेदन | Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana Application Form | अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना | Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana Apply | atal bihari shramik avagaman
राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने गुरुग्राम की लोक निर्माण विश्राम गृह में दा हरियाणा बिल्डिंग एंड दर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की 19वीं बैठक में हरियाणा अटल बिहारी बाजपेई श्रमिक आवागमन योजना 2021 को शुरू करने का निर्णय लिया है इस स्कीम के अंतर्गत भवन और निर्माण कार्यों में कार्य करने वाले मजदूरों को स्वयं घर से कार्य स्थल तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा दी जाएगी यह सुविधा मजदूरों को बिल्कुल निशुल्क प्राप्त होगी राज्य सरकार हरियाणा के सभी निर्माण मजदूरों को परिवहन की बसों में फ्री में यात्रा करने हेतु बस पास देंगे।

Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2021
बोर्ड द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिकों को दिए जाने वाले पास का खर्च उठाया जाएगा इसके लिए उपमुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत करके योजना बनाने के लिए निर्देश दे दिया है इस योजना के तहत श्रमिकों को कार्यस्थल तक जाने हेतु परिवहन की सुविधा दी जाएगी जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े उप मुख्यमंत्री के कहने पर इस योजना का नाम Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana निर्धारित किया गया है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से इस स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे अतः आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढे।
अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक योजना 2021 का उद्देश्य
इस बात से तो आप सभी लोग अवगत होंगे ही की निर्माण श्रमिक बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और उनकी आय के साधन भी सीमित होती हैं जिसके लिए उन्हें अपनी दैनिक मजदूरी करनी पड़ती है दैनिक मजदूरी से मिले पैसों की माध्यम से ही वह अपने घर का खर्च चलाते हैं परंतु श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर जाने हेतु किराए में बहुत से पैसे देने पड़ते हैं हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिकों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा अटल बिहारी बाजपेई श्रमिक आवागमन योजना का आरंभ किया है अब इस स्कीम के जरिए वह फ्री में रोडवेज बस पास लेकर यात्रा कर सकते हैं श्रमिकों को इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2021 Highlights
योजना का नाम | हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना |
इनके द्वारा लॉन्च की | उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी द्वारा |
विभाग | Department of Labor, Officers of Transport Department |
उद्देश्य | हरियाणा निर्माण श्रमिक को लाभ पहुचाना |
हरियाणा उप सीएम द्वारा अन्य योजना
इस स्कीम के साथ उप मुख्यमंत्री द्वारा मजदूरों के लिए चार धाम योजना हेतु भी राज्य परिवहन के सहयोग से केवल भवन एवं निर्माण कार्यों में कार्य करने वाले मजदूरों को निशुल्क धाम की यात्रा का मौका दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को महिला श्रमिकों के बीच सेनेटरी नैपकिन और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया जाएगा इसके लिए सरकार द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है इस बैठक में यह बातचीत की गई है कि राज्य सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी हेतु दो किस्तों में ₹ 101000 की सहायता देगी। प्रथम किस्त ₹50000 की निर्धारित की गई है जो शादी के पहले दे दी जाएगी जबकि दूसरी किस्त शादी संपन्न होने के बाद दी जाएगी।
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman 2021 के मुख्य तथ्य
- इस स्कीम का लाभ हरियाणा की सभी श्रमिक वर्ग से संबंध रखने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाएगा
- सरकार द्वारा श्रमिकों को कार्यस्थल पर जाने के लिए परिवहन सुविधा अर्थात फ्री व सेवा दी जाएगी
- निर्माण मजदूर के रूप में कार्य कर रहे गरीब नागरिकों के समूह को अब यात्रा करने में राहत प्राप्त होगी
- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी का कहना है कि
- बस पास में आने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा
- स्कीम के तहत राज्य के मजदूर नागरिक बस का पास लेकर अपनी कार्य स्थल तक फ्री में जा सकते हैं
- इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की शुल्क का बहन करने की आवश्यकता नहीं है।
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana 2021 में आवेदन कैसे करे?
हरियाणा की जो भी मजदूर वर्ग Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने की इच्छुक हैं तो उन्हें इसके तहत पंजीकरण करना होगा परंतु अभी इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया को आरंभ नहीं किया गया है जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे अतः आप हमारे इस आर्टिकल के साथ बनी रहे।
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्रदान कर दी है हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी यदि आप इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब अवश्य ही प्रदान करेंगे हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
For more info :- Click here